पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एनसीपी से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. भाजपा ने साफ किया है कि चुनावों के बाद वह एनसीपी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी महासचिव रूडी ने कहा, “इस तरह के गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। चुनावों के बाद तो वे (कांग्रेस-एनसीपी) राज्य में बचेंगे ही नहीं। राज्य की बदहाली के लिए दोनों जिम्मेदार है।’
कांग्रेस का आरोप-एक महीने से भाजपा के संपर्क में एनसीपी : कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, “एनसीपी पिछले एक महीने में भाजपा से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। उससे हमें आभास हो गया था कि वह गठबंधन तोड़ने की घोषणा करने वाली है।’ लेकिन एनसीपी चीफ शरद पवार ने कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “अहम मुद्दों पर मतभेद थे।
वक्त भी ज्यादा नहीं बचा था। ऐसे में एनसीपी को कांग्रेस से 15 साल पुरानी दोस्ती तोड़नी पड़ी। हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। यदि अन्य सेकुलर पार्टियां साथ आती हैं तो मुझे खुशी होगी।’
शाह का मुंबई दौरा आज
भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार मुंबई आएंगे। शाह चुनाव के तैयारी की समीक्षा करेंगे। दशहरा के बाद आएंगे मोदी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरे के बाद महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। मोदी प्रदेश भर में रैली कर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।