पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आठ देसी हथगोलों सहित शिकारी गिरफ्तार, चिमुर के जंगल से हुई गिरफ्तारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिमुर. भिसी स्थित एफ.डी.सी.एम. के जंगल में शिकार की सामग्री समेत दुपहिया जब्त की गई। इस मामले में एक आरोपी को मंगलवार एवं एक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। छानबीन के दौरान मंगलवार को हिरासत में लिए गए आरोपी मोहनजंूगी जुन्नी के बयान पर दो दुपहिया लेकर आरोपी भिसी परिसर में शिकार करने गए थे। उन्होंने बंदूक से सुअर का शिकार किया, लेकिन उसी दौरान वनविभाग के कर्मचारी आ जाने से आरोपी भाग खड़े हुए। आरोपी को लेकर उसके द्वारा बताए गए परिसर की तलाशी ली गई। इस दौरान आठ हथगोले मिले।
शिकार करने के लिए जांभुलघाट निवासी गणेश शिंदेवार(40) व तीरथसिंग जून साथ गए थे। उसके तहत गणेश शिंदेवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के घर से जब्त की गई सामग्री में बारूद, शिकार के लिए इस्तेमाल की गई 2 बैटरियां, 2 चाकू, 2 बड़े चाकू, 21 बंदूक के कारतूस, जंगली बिल्ली व पंक्षियों के नाखून, 2 सुअरों के पैर आदि सामग्री जब्त की गई।
शिकार के लिए इस्तेमाल किए गए दो दुपहिया को जब्त किया गया, जबकि बंदूक का पता नहीं चल सका। तीरथसिंग नामक आरोपी फरार है। मामले की जांच उपवनसंरक्षक आशिष ठाकरे के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक पंधरे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी चौधरी, आक्केवार, वनपाल मल्लेवार, धुर्वे आदि कर रहे हैं।