मुंबई. फैशन डिजाइनर मनाली जगताप और विकी शूर का वेडिंग रिसेप्शन एक यादगार वेंडिंग बन गई। इनकी शादी कुछ दिन पहले मनाली की ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर में हुई थी और रिसेप्शन मुंबई के महालक्ष्मी रेसकाेर्स में। इसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई शख़्सियतों ने शिरकत की।
मनाली के पैरेंट्स व कांग्रेस नेता भाई जगताप और उनकी पत्नी तेजस्विनी जगताप ने अपनी बेटी को अनूठा तोहफा देते हुए इस शादी में
शाहरुख खान को विशेष रूप से आमंत्रित किया। राज और उद्धव ठाकरे की मुलाकात भी खास रही। यहां राज ठाकरे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।
इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा और पूर्व गृहमंत्री
सुशील कुमार शिंदे भी पार्टी में मौजूद थे।
आगे की स्लाइड्स में फोटो में देखें और कौन-सी हस्तियां पहुंची थी पार्टी में