पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई, दवा विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल में मुंबई सहित महाराष्ट्र भर के दवा विक्रेता भाग लेंगे। इसकी वजह से शुक्रवार को राज्य भर क ी करीब 70 हजार दवा दुकानें बंद रहेंगी। मुनाफे में कमी और फार्मासिस्ट की मौजूदगी अनिवार्य करने के विरोध में दवा विक्रेताओं ने देशव्यापी बंद की अपील की है।
रिटेलर एंड डिस्पेंसरी केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएन अग्रवाल ने बताया कि दवाओं की खुदरा बिक्री से होने वाले मुनाफे में कमी करने और मेडिकल स्टोर पर हर वक्त फार्मासिस्ट की मौजूदगी सहित कई मांगों को लेकर विक्रेता एक दिन दुकानें बंद रखकर विरोध जताएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.