पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • MNS Blue Print Slogan For Maharashtra Vidhansabha Election

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ब्लू प्रिंट का नारा - 'हां, यह संभव है', 25 सितम्बर को होगा जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के विकास को लेकर तैयार किए गए ब्लू प्रिंट के लिए हां, संभव है (होय, हे शक्य आहे) का नारा दिया है। पार्टी का बहुप्रतीक्षित ब्लू प्रिंट 25 सितंबर को जारी होगा। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे राज्य के विकास का ब्लू प्रिंट पेश करेंगे। पार्टी के ब्लू प्रिंट की तारीख को लेकर कई बार बदलाव किया गया। इससे पहले मनसे की ओर ब्लू प्रिंट के लिए 10 सितंबर का समय दिया जा रहा था, लेकिन इस तारीख को खारिज करते हुए राज ने 25 सितंबर का ऐलान किया।
सूत्रों के अनुसार इस बीच ब्लू प्रिंट में कई प्रकार के बदलाव किए गए। इसके तहत ब्लू प्रिंट के लिए नया नारा बनाया गया। ब्लू प्रिंट में हां , यह संभव है का नारा दिखाई देगा। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी लहर के कारण मनसे को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से मनसे के खेमे में खामोशी छाई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद मनसे एक बार फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मनसे ब्लू प्रिंट के माध्यम से एक बार लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।