पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mns Workers Vandalize Toll Booths In Maharashtra Latest News

टोक बूथों पर तोड़फोड़ के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने किया सड़क पर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. महाराष्‍ट्र में टोल बूथों के विरोध ने भयंकर रूप ले लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने रविवार रात करीब आधा दर्जन टोल बूथों पर तोड़फोड़ के बाद आज सड़कों पर उतरकर हंगामा किया। इससे पहले रविवार को नवी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से टोल टैक्‍स न देने के लिए कहा था।
राज ठाकरे के टोल टैक्स न देने संबंधी बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल मुंबई, बल्कि नागपुर और कई अन्‍य शहरों के टूल बूथों पर जमकर तोड़फोड की। राज ठाकरे ने यह भी धमकी दी थी कि जल्द ही कई और टोल नाकों को खुद उनकी पार्टी बंद करवाएगी। वहीं टोल नाकों के विरोध में लगातार हो रहे उत्पात पर राज्य के मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मनसे और शिवसेना पिछले कुछ दिनों से टोल वसूली को अवैध बताते हुए राज्य भर में आंदोलन चला रही हैं। कोल्हापुर में तो ये आंदोलन तीन साल से चल रहा है।
यह कहा था राज ठाकरे ने
रविवार को एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा था, 'महाराष्ट्र में एक भी टोल नाके पर टोल मत भरो। बीच में कोई आए तो उसे तोड़ दो। जब तक टोल टैक्स वाले यह नहीं बताते कि वे किस बात का टैक्स लेते हैं तब तक टोल टैक्स मत भरो। रास्ते में गाडि़यां खड़ी रहने दो, ट्रैफिक जाम होने दो, जो होना है होने दो। टोल वसूलने वाली कंपनियां रास्ते में लोगों को टॉयलेट तक की सुविधा नहीं देती हैं।'
आगे पढ़ें: पुलिस ने बढ़ाया पहरा