पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mother Facilitates Life Of Blind Daughter And Boy

मां की दूरदर्शिता ने दृष्टिहीन बेटे-बेटी को दिखाई भविष्य की रोशनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. ज्योति गोयल के बेटे आशीष और बेटी निधि आठ और 15 की उम्र में रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा बीमारी से पीडि़त हो गए। इसमें बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम हो जाती है। 22 की उम्र तक दोनों की दृष्टि चली गई। डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। लेकिन ज्योति ने हिम्मत नहीं हारी। अब आशीष (३३) पेंसिलवेनिया के व्हार्टन बिजनेस स्कूल में पीजी कर रहा है। वह दुनिया का पहला दृष्टिहीन ट्रेडर है। निधि (27) महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से मीडिया स्टडीज करने वाली पहली दृष्टिहीन छात्रा है।