पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai Monorail Inauguration Latest News

देश की पहली मोनो रेल सेवा कल से ,पढ़ें मोनो रेल की खास बातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. मुंबई में देश की पहली मोनो रेल में रविवार को यात्रियों ने सफर शुरू कर दिया। मोनो रेल में सफर करने को लेकर काफी यात्री इतने उत्‍साहित थे कि वे रात 2 बजे से स्‍टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे। मोनो रेल की सौगात मुंबई को शनिवार को ही मिल गई थी। इसका उद्घाटन मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने किया था। फिलहाल मोनो रेल सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही चलेगी। कुछ दिनों बाद इसे सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक चलाया जाएगा।
पहले चरण में यह मोनो रेल वडाला से चेम्‍बूर तक की 8.93 किलोमीटर की दूरी करीब 21 मिनट में तय करेगी। लोकल ट्रेन से यह सफर पूरा करने में करीब 40 मिनट लगते हैं। पहले चरण में छह मोनो रेलों को संचालित किया जाएगा, जो 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
(फोटो: मोनो रेल में पहले सफर के दौरान यात्रियों में काफी उत्‍साह नजर आया।)
आगे पढ़ें, मोनो रेल की खास बातें: