(श्वेता कुट्टी ने अपना घर छोड़ दिया और एक एनजीओ की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी की)
मुंबई. मुंबई के रेड लाइट एरिया में पली-बढ़ी श्वेता कुट्टी जब बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी तो उसके पास पढ़ने के लिए जगह तक नहीं थी। घर में टिकना मुश्किल था क्योंकि सौतेले शराबी पिता को यह मंजूर नहीं था। मां देवदासी थी, लेकिन श्वेता हर हाल में पढ़ना चाहती थी। वहां रहते हुए यह संभव नहीं था। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और एक एनजीओ की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी की जहां उनके रहने की भी व्यवस्था हो गई।
हालांकि, यह इतना आसान नहीं था। वे बताती हैं, मुंबई के एसएनडीटी कॉलेज से 11वीं और 12वीं करते हुए मैंने बहुत कम क्लास अटेंड किए। कुछ छात्रों को उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि पता चल गई और वे उसे परेशान करते थे।
फिलहाल वह अमेरिका में कोर्स कर रही हैं। इसके लिए उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली है। न्यूजवीक ने मलाला यूसुफजाई के साथ 25 वर्ष से कम उम्र की 25 महिलाओं में उन्हें शामिल किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें श्वेता की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...