पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai University Vicechacellor Resignation

मुंबई विश्वविद्यालय के उपकुलपति वेलूकर पर इस्तीफे का दबाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. मुंबई विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. राजन वेलूकर पर अपने पद से इस्तीफा देने को लेकर दबाव बढ़ गया है। शिवसेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और मनसे विद्यार्थी संगठन ने शुक्रवार को वेलूकर से इस्तीफा मांगा। मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य वेलूकर के इस्तीफे के पक्ष में हैं। सीनेट सदस्यों का कहना है कि उपकुलपति पद की गरिमा को देखते हुए उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
इसके साथ ही वेलूकर चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि वह स्वयं इस्तीफे की पेशकश करते हैं या फिर राज्य सरकार कोई कदम उठाती है। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे हाइकोर्ट ने मुंबई विश्वविद्यालय के उपकुलपति वेलूकर की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाए थे। हाइकोर्ट ने कहा था कि चयन के लिए बनाई गई सर्च कमेटी ने अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।
एडवोकेट जनरल से चर्चा के बाद निर्णय
राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने साफ कर दिया है कि राज्य के एडवोकेट जनरल से चर्चा के बाद सरकार उचित कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि उपकुलपति पर बॉम्बे हाइकोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी का हम आदर करते हैं।