पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nagma, Rahul Gandhi Will Campaing In Maharashtra Elections

नगमा से लेकर राहुल दिखाएंगे चुनाव में दम, ये 10 स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(साउथ इंडियन फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा नगमा कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र में प्रचार करेंगी)
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा के आसन्न चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए पार्टी अपने अहम नेताओं को झोंकने जा रही है। कांग्रेस के 10 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, क्रिकेटर से राजनेता बने मो. अजहरुद्दीन, पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह, फिल्म अभिनेत्री नगमा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ आदि का नाम प्रमुखता से शुमार है।
ये 40 नेता भी करेंगे प्रचार
महाराष्ट्र में गठबंधन बिखरने के बाद प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगी पार्टी ने केन्द्र व प्रदेश के अपने 40 वरिष्ठ नेताओं को प्रचार कार्य में लगाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग को भेजी जाने वाली कांग्रेस की प्रचार सूची में जिन नेताओं का नाम शामिल हैं उनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलामनबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, मोहन प्रकाश, दिग्विजय सिंह, पृथ्वीराज चह्वाण, सीपी ठाकुर, सिद्धरमैया, अशोक चव्हाण, माणिकराव ठाकरे, मो. अजहरुद्दीन, नगमा, अशोक गहलोत, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वराज जीवन, बाला बच्चन, नारायण राणे, राजीव सातव, बालासाहब थोरात, राधाकृष्ण विखे पाटील, पतंगराव कदम, शिवाजीराव मोघे, हर्षवर्धन पाटील, नितीन राऊत, नसीम खान, सतेज पाटील, राजेन्द्र मुलक, हुसैन दलवई, रजनी पाटील, हरिभाऊ राठौड़, विश्वजीत कदम और जोगेन्द्र कवाड़े आदि नाम शामिल हैं। पार्टी ने हिंदी व मराठी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राकेश राजपूत को भी मुंबई और उत्तर महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर भेजने का फैसला किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारक