पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. नागपुर में मेट्रो रेल का सपना अब जल्द पूरा हो सकेगा। दरअसल नागपुर में मेट्रो रेल सुविधा शुरू करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में नागपुर शहर में दो मार्गों पर मेट्रो रेल चलाने की परियोजना को मंजूरी देने का फैसला किया गया। 38.2 किलोमीटर लंबाई वाली इस मेट्रो रेल परियोजना को 6 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
8 हजार 680 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नागपुर महानगरपालिका व नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी) की भागीदारी होगी। मंत्रिमंडल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि नागपुर में मेट्रो रेल सेवा के लिए दो रुट पर एलिवेटेड मार्ग बनाने की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
वो सबकुछ जो जानना चाहते हैं आप
ये होंगे दो रूट
नागपुर में ओटोमोटिव चौक से मिहान और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर तक मेट्रो मार्ग को मंजूरी मिली है।
स्पेशल कंपनी भी बनेगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस परियोजना के लिए नागपुर मेट्रो रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड नामक एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी स्थापित करने को भी मान्यता दी गई है। कंपनी को इस परियोजना पर अमल के लिए डीएमआरसी की तर्ज पर अधिकार दिए जाने को मान्यता दी गई है।एसपीवी स्थापित होने तक एनआईटी इस परियोजना के लिए बतौर नोडल एजेंसी कार्य करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.