पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोल्हापुर में पवार ने किया पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू, राकांपा ने खोला वादों का पिटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हापुर. विधानसभा में फिर एक बार सत्ता हासिल करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कोल्हापुर की आम सभा में वादों का पिटारा खोल दिया। गांधी मैदान में पवार ने विधानसभा चुनाव के प्रचार का आरंभ किया। उन्होंने कहा कि आघाड़ी सरकार ने किसानों के हित में जो निर्णय लिए, वैसे किसी सरकार ने नहीं लिए। अगर एक बार फिर आघाड़ी की सरकार आई तो छोटी जोत वाले किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाएगी।
मौलाना आजाद आर्थिक विकास महामंडल का 500 करोड़ का प्रावधान दो हजार करोड़ तक किया जाएगा। साथ ही ओबीसी समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए मंत्रालय में अलग कक्ष स्थापित किया जाएगा। राकांपा ने किसान तथा विकास की जो भी योजनाएं बनाई हैं उन्हें पार्टी के घोषणापत्र में स्थान दिया जाएगा।
राज्य में फिर से बनेगी आघाड़ी की सरकार : मोहन प्रकाश
उपचुनावों में भाजपा को मिली शिकस्त से उत्साहित कांग्रे्रस महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा है कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से आघाड़ी की सरकार बनेगी। उन्होंने मोदी सरकार को सिर्फ सपने दिखाने वाली सरकार बताते हुए कहा कि अपने 100 दिन के कार्यकाल में यह सरकार देश के सामने एक विजन भी नहीं रख सकी है।
मोहन प्रकाश ने यहां कहा कि यह सच है कि 100 दिन में कोई भी सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती, परंतु देश के सामने एक विजन तो रख ही सकती है। परंतु मोदी सरकार यह काम भी नहीं कर सकी।
लिहाजा जनता की नाराजगी अब उपचुनावों के मार्फत सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अब तक उन्हीं परियोजनाओं का उद्घाटन किया है जिसे कांग्र्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने पूरा किया है। कांग्रे्रस महासचिव ने कहा कि चाहे आदिवासी कानून हो, भूमि अधिग्र्रहण कानून हो या फिर श्रम कानून, मोदी सरकार इन सभी कानूनों में संशोधन करने की तैयारी में है, जो गरीबों के हक में कतई नहीं है। मोहन प्रकाश ने महाराष्ट्र में कांग्र्रेस और राकांपा की सरकार के फिर से सत्ता में आने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इसके लिए हमने अपनी रणनीति बना ली है।
सौ दिनों में करेंगे टोल मुक्त : उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राकांपा के अधिकतम विधायक चुनकर दें, कोल्हापुर का टोल सौ दिनों में बंद कर के दिखाएंगे। हमारी सत्ता आने पर महाराष्ट्र की लंबित समस्याएं सुलझाई जाएंगी। राज्य की जनता को भाजपा पर गुस्सा आने लगा है।