पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई | केंद्र और राज्य की सत्ता से बेदखल राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार के जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी साफ नजर आई। पवार फि लहाल ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। पवार के 74 वे जन्मदिवस पर शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राष्ट्रवादी भवन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुबह वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, पार्टी सदस्यता अभियान और कुछ विद्यार्थियों के होटल मैनजमेंट की पढ़ाई का खर्च उठाने का संकल्प लिया गया। पवार के राजनीतिक जीवन से जुड़े चित्रों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।