पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Newly Married Bride Commits Suicide In Maharahstra

मेंहदी उतरने के पहले नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दुपट्टे से लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलगांव. रेलवे गेट परिसर निवासी बलराम मेहरा की 26 वर्षीय पुत्री बीना मेहरा का विवाह 18 दिन पहले नागपुर निवासी अमोल मेहता के साथ हुआ था। बीना मेहरा के हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी कि उसने 13 दिसंबर को जलगांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीना मेहरा द्वारा उठाए इस कदम के बाद परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 दिन पूर्व 26 नवंबर को बीना मेहरा का विवाह नागपुर निवासी अमोल मेहता से हुआ था। अमोल मेहता जलगांव के क्रॉम्पटन कंपनी में बिलिंग विभाग में नौकरी करता है। विवाह के बाद 4 दिसंबर को अमोल बीना को लेकर जलगांव चला गया।

13 दिसंबर को अमोल सुबह ऑफिस चला गया। घर में बीना अकेली थी। सुबह साढ़े 11 बजे बीना ने दुपट्टे की सहायता से फांसी लगा ली। जब पति दोपहर घर लौटा तो दरवाजा बंद पाया। उसने खिड़की का कांच तोड़कर भीतर देखा तो पंखे से लटका शव दिखते ही जलगांव के रामानंद पुलिस स्टेशन में फोन किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर बीना का शव बाहर निकाला। बीना की आत्महत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया। पति अमोल मेहता के खिलाफ पुलिस ने धारा 498 अ, 304 ब के तहत मामला दर्ज किया गया है।