मुंबई . ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादूल मसुलमीन (एमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘कांग्रेस - राकांपा की सरकार मुसलमानों से भेदभाव कर रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस - राकांपा की आघाड़ी सरकार पर आरोप लगाया कहा, ‘देश और महाराष्ट्र में मुस्लिमों पर अन्याय हो रहा है। ओवैसी शुक्रवार रात मुंबई के नागपाड़ा में आयोजित एमआईएम की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेगुनाह मुसलमान जेलों में बंद हैं। सरकार उनको निकालने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।
चुनावों में दोनों पार्टियां मुसलमानों को उम्मीदवारी नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि एमआईएम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी।’ ओवैसी ने
लव जिहाद के मुद्दे पर भाजपा सांसद आदित्यनाथ पर हमला बोला, कहा ‘दो व्यक्तिों का प्रेम लव जिहाद कैसे हो सकता है? लेकिन इसके आड़ में मुसलमानों को कोई कुछ भी बोलने की कोशिश की तो हम उसका उत्तर देंगे।’ओवैसी ने कहा, ‘अगर एक मस्जिद गिरा दी गई तो क्या हुआ? इसके बदले में तुम एक हजार मस्जिद बनाओ।’
उन्होंने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी, भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और गुजरात में जिसने मुस्लिमों के खून की होली खेली, वो देश का प्रधानमंत्री बन गया है।’ अब वो चाहे कितना भी दिखावा कर ले, लेकिन मुसलमान एहसान जाफरी, इशरत जहां और सोहराबुद्दीन शेख की मौत कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मुसलमानों के सामने झूकने पर मजबूर करेंगे।
फोटो- एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी