पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आए सोलापुर जनहित शेतकरी संगठन के कार्यकर्ता प्रभाकर उर्फ भैया देशमुख के साथ आजाद मैदान में एक व्यक्ति ने मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी सुशील विश्वासराव को गिरफ्तार कर लिया था।
जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। भैया देशमुख सोलापुर को उजनी बांध से पानी छोडऩे की मांग को लेकर ९८ दिनों से अनशन पर हैं। बैठे हुए हैं। उनके साथ शनिवार की आधी रात को विश्वासराव ने मारपीट और गाली-गलौज की। इस घटना के बाद अनशन पर बैठे किसान भैया देशेमुख ने अनशन स्थल पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
गौरतलब है कि ६ अप्रैल २०१३ को उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने इंदापुर (पुणे) में अपने भाषण में अनशन पर बैठे भैया देशमुख के नाम का ही जिक्र करते हुए कहा था कि बांधों में पानी नहीं है, तो क्या करें? क्या हमें बांधों में जाकर गंदगी डालनी चाहिए? पीने के लिए पानी नहीं है। हालांकि इस बयान पर विवाद बढऩे पर पवार ने फौरन माफी मांग ली थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.