(दिवंगत नेता की बेटी प्रीतम खाड़े- फाइल फोटो)
बीड. भाजपा नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की दूसरी बेटी प्रीतम लोकसभा उपचुनाव में बीड सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र परली से चुनाव अभियान शुरू किया।गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के साथ ही बीड लोकसभा सीट के लिए भी मतदान होगा।
इसके पहले इस सीट से मुंडे की बड़ी बेटी विधायक पंकजा मुंडे के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन संघर्ष यात्रा निकाल कर पंकजा ने विधानसभा में कमान संभालने का निर्णय किया था। मुंडे के निधन के बाद राकांपा अध्यक्ष
शरद पवार ने बीड सीट से किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने से मना कर दिया था, जिसके बाद से इस सीट पर चुनावी लड़ाई आसान हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में गोपीनाथ मुंडे ने इस सीट पर राकांपा के सुरेश धस को करारी शिकस्त दी थी।
कौन है प्रीतम
प्रीतम खाडे गोपीनाथ मुंडे की दूसरी बेटी हैं। प्रीतम पेशे से डॉक्टर हैं। मुंडे की मौत के बाद प्रीतम ही बीड सीट से लोकसभा की प्रबल दावेदार हैं। यह पहली दफा है, जब प्रीतम राजनीति में कदम रखेंगी। इसके पहले वे केवल अपने पिता से साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में शरीक होती थी। अब वे प्रत्यक्ष रूप से राजनीति के मैदान में उतारी हैं।
प्रीतम की हुई थी रॉयल शादी
2009 में प्रीतम डॉक्टर गौरव खाडे के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। पुणे में हुई इस रॉयल शादी में भाजपा समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शरीक हुए थे। प्रीतम के पति गौरव भी पेशे से डॉक्टर हैं।वे फिलहाल अमेरिका में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें प्रीतम खाडे की तस्वीरें