पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री देवेंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. कांग्रेस राज्य की भाजपा-शिवसेना युति सरकार के विरोध में सोमवार को राज्यव्यापी रास्ता रोको आंदोलन करेगी। आंदोलन में किसानों को कर्ज माफी और पट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने सहित अन्य मांगों को उठाया जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दल ने सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उसके बाद उसने केंद्र सरकार को रिपोर्ट भी सौंप दी। लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक भी रुपए की मदद नहीं की।
इस कारण किसानों में निराशा का माहौल छाया हुआ है। ठाकरे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। लेकिन सरकार ने तेल की कीमतों में केवल 20 प्रतिशत कमी की है। बाकी के 30 प्रतिशत से सरकार अपनी तिजोरी भर रही है।
ठाकरे ने कहा कि लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महंगाई कम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा महंगाई कम करने के बजाय सरकार की तिजोरी भर रही है। इसलिए कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया है।