पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस के 'युवराज' ने केले के पत्तल पर किया भोजन और खुद गए फेंकने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्धा/नागपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वे शुक्रवार को वर्धा के सेवाग्राम में थे। मौका था पंचायत राज संस्थाओं के कांग्रेस प्रतिनिधियों से संवाद का। इस दौरान राहुल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की १५ सीटों पर पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय स्वराज संस्था और पंचायत सदस्यों की सलाह पर ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे। राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की बात भी कही।

पंचायत सदस्यों और स्थानीय निकाय सदस्यों की सलाह के बाद ही उम्मीदवार के चयन पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस का यह पायलट प्रोजेक्ट अगर सफल रहता है तो आगे के चुनाव में भी इसी पद्धति को अपनाया जाएगा। राहुल गांधी ने जिला पंचायत, पंचायत समिति, महानगर पालिका व नगर परिषद सदस्यों से खुलकर चर्चा की। चुनावी घोषणापत्र के लिए विचार भी जाने। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम कार्यकर्ता की सुनी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में फैसला सिर्फ लोकसभा, राज्यसभा तथा विधानसभा के सदस्य मिलकर कर रहे हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। इसी कारण से पंचायत राज को मजबूत करके अधिकार बढ़ाए जा रहे हैं।

भोजन के बाद खुद उठाई पत्तल

बापूकुटी की रसोई में दोपहर के समय राहुल गांधी ने बैठकर केले के पत्तल पर भोजन किया। भोजन करने के बाद केले के पतल को राहुल ने खुद उठाया और बाहर ले जा कर रखा। राहुल गांधी को भोजन में रोटी, वॉल-गोभी व मटर की सब्जी, चावल, दाल, मीठी दालिया, सलाद, दही दिया गया था। उनके साथ भोजन के लिए मोहन प्रकाश, माणिकराव ठाकरे, वाल्मीकि, रणजीत कांबले, राजेंद्र मुलक, सांसद दत्ता मेघे बैठे थे।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर -