पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raj Thackeray Son Amit Thackeray Came In Politics

राज ठाकरे के बेटे अमित भी आए राजनीति में, ऐसे शुरु की POLITICS

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी अब राजनीति में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला। राज के बेटे अमित ने मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त सीताराम कुंटे से मुलाकात की। इस दौरान अमित ने मनपा आयुक्त से मुंबई की पर्यावरण समस्या के संबंध में चर्चा की।
राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को मुंबई मनपा के आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले अमित ठाकरे लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मनसे के उम्मीदवारों का प्रचार करते नजर आए थे। अमित ठाकरे ने अधिकांश चुनाव प्रचार मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में किया था। लेकिन दोनों ही चुनाव में मनसे को सफलता नहीं मिली थी।
इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा नहीं लग पाया था। दूसरी ओर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे काफी पहले से राजनीति में सक्रिय हैं। वे शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना के अध्यक्ष भी हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें अमित ठाकरे की चुनिंदा PHOTOS