पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raj Thakre Declares Candidates List Of Mns

मनसे ने जारी की 153 उम्मीदवारों की पहली सूची, राज ठाकरे का नाम नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। इस सूची में 153 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अपने मौजूदा 12 विधायकों में से 7 को फिर से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम पहली सूची से नदारद है। इसके अलावा विधानसभा में मनसे विधायक दल के नेता बाला नांदगावकर को पहली सूची में जगह नहीं मिली है।
हाल में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राम कदम की जगह पर घाटकोपर पश्चिम से दिलीप लांडे को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार उत्तरभारतीय को कांदिवली पूर्व से अखिलेश चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है।
ये हैं उम्मीदवार
नागपूर मध्य - श्रावण खापेकर, नागपूर पश्चिम -प्रशांत पवार, काटोल- दिलीप गायकवाड, हिंगणा -किशोर सराईकर, वर्धा - अजय हेडाऊ, बुलढाणा- संजय गायकवाड, चिखली - विनोद खरपास, सिंदखेड राजा - विनोद वाघ, जलगाव जामोद - गजानन वाघ, रिसोड - राजू राजेपाटील, अकोट - प्रदीप गावंडे, अकोला पश्चिम - पंकज साबले, मूर्तिजापुर - रामा उंबरकर, धामणगांव- ज्ञानेश्वर धानेपाटील, तिवसा - आकाश वराडे, दर्यापुर - गोपाल चंदन, अचलपुर - प्रवीण तायडे, हिंगणघाट- अतुल वंदिले, तुमसर - विजय शहारे, भंडारा- मनोहर खरोले, तिरोरा - दिलीप जायसवाल, गड़चिरोली -मिनाताई कोडाप, राजुरा - सुधाकर राठोड।