पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पवार, मेमन और राजकुमार धूत ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। राज्यसभा की सात सीट के लिए 7 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, मशहूर विधि विशेषज्ञ माजिद मेमन और उद्योगपति राजकुमार धूत ने नामांकन दाखिल किया। पवार और मेमन ने जहां राकांपा की ओर से पर्चा भरा है, वहीं धूत को शिवसेना ने दोबारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।
महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य डॉ. योगेंद्र त्रिवेदी (राकांपा), डॉ. जनार्दन वाघमारे (राकांपा), हुसैन दलवाई (कांग्रेस), मुरली देवडा (कांग्रेस), राजकुमार धूत (शिवसेना), भारतकुमार राऊत (शिवसेना) और प्रकाश जावडेकर (भाजपा) का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। जिसकी वजह से 7 फरवरी को इन सातों सीटों के लिए चुनाव होने वाला है।
गुरुवार को सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पुणे के उद्योगपति संजय काकडे ने सातवें सीट के लिए नामांकन भरा था। शुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री पवार और विधि विशेषज्ञ मेमन ने राकांपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। इसी तरह शिवसेना उम्मीदवार के रूप में उद्योगपति राजकुमार धूत ने नामांकन दाखिल किया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने धूत को दोबारा राज्यसभा का टिकट दिया है।
आगे की स्लाइड्स में जानें किसके पास है कितनी संपत्ति :-