पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. महायुति टूटने के बाद भाजपा के साथ जाने के रामदास आठवले के निर्णय के बाद आरपीआई में मतभेद उभर आए हैं। आठवले के निर्णय को चुनौती देते हुए अर्जुन डांगले ने शिवसेना को समर्थन देने का निर्णय लिया है। सोमवार को उन्होंने शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री में मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में डांगले ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव में शिवसेना का प्रचार करूंगा। डांगले ने कहा कि आरपीआई से टिकट नहीं मिलने के कारण नहीं, बल्कि शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे के शिवशक्ति और भीमशक्ति को एकजुट करने के सपने को साकार करने का प्रयास करूंगा। आम सहमति से लिया निर्णय : आठवले आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने सफाई देते हुए कहा कि भाजपा के साथ जाने का निर्णय पार्टी के सभी नेताओं की आम सहमति से लिया गया है। उस समय डांगले ने विरोध नहीं किया था। अब अचानक उन्होंने शिवसेना के साथ जाने का निर्णय लिया है। पार्टी विक्रोली सीट से उनको टिकट देने को तैयार थी। लेकिन उन्होंने टिकट नकार दिया था। आगे की स्लाइड में पढ़ें उद्धव ने मनाया अनंत को |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.