पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तपोवन आश्रम शाला में पढऩे वाली अनाथ बालिका के साथ किया दुराचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरावती | तपोवन आश्रम शाला में पढऩे वाले 14 वर्षीय छात्रा के साथ इलेक्ट्रेशियन द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना उजागर होने के बाद पीडि़ता के बयान पर गाडग़े नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर नारायण कोठेकर नामक आरोपी को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तपोवन आश्राम स्कूल के 8 वीं कक्षा में पढऩे वाले 14 साल की बच्ची के साथ इलेक्ट्रेशियन ने दुराचार किया और आश्रम शाला प्रशासन ने उक्त घटना को बदनामी के चलते छिपाने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार शहर के तपोवन स्थित आश्रम शाला में अनाथ बच्चे रहते थे। आश्रम शाला में अनाथ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य का तानाबाना बुनते हंै।