पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Registered A Case Misdemeanor Against Former Minister

पूर्व मंत्री ढोबले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, अश्लील फोटो खींचने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. एनसीपी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मणराव ढोबले के खिलाफ बोरिवली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप लगाने वाली महिला ढोबले के बोरिवली (वेस्ट) स्थित नालंदा कॉलेज की कर्मचारी है। महिला का आरोप है कि ढोबले ने उसकी अश्लील फोटो खींची थी। उसे सार्वजनिक करने का डर दिखाकर उन्होंने उसके साथ तीन मर्तबा दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो ढोबले ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने ढोबले के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। ढोबले सोलापुर की मोहल सीट से विधायक हैं। उन्होंने आरोपों पर कहा कि ‘महिला ने कॉलेज में 80 लाख रुपए की हेराफेरी की है। पुलिस थाने में केस दर्ज कराए जाने पर उसने बदला लेने के लिए झूठा आरोप लगाया है।’ वहीं, पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यदि ढोबले पर लगे आरोप सही साबित हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो- एनसीपी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मणराव ढोबले