( फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया के साथ विधायक अबू आजमी )
मुंबई। महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है।
Polictical Fever@महाराष्ट्र की इस सीरीज में हम आपको महाराष्ट्र के नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में कुछ रोचक जानकारी दे रहे हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायक में से एक अबू आजमी के बारे में बताने जा रहे हैं। अबू आजमी मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधायक हैं। 2009 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामें के अनुसार अबू आजमी के पास 126 करोड़ की संपत्ति है।
अबू आजमी का नहीं है जीवन बीमा
100 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक अबू आजमी का जीवन बीमा नहीं है। चुनाव आयोग को 2009 में दिए गए हलफनामे के अनुसार उनका या उनके परिवार के किसी भी सदस्य का बीमा नहीं है। आजमी के पास मंहगी गाड़ियों में शुमार मर्सीडीज बेंज के अलावा
होंडा एकॉर्ड और फिएट लाउन्ज भी हैं।
जेल से छूटने के बाद पकड़ी राजनीति की राह
6 मार्च 1993 को अबू आजमी को मुंबई बम ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक साल जेल में गुजारने के बाद आजमी को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों से बरी कर दिया गया था। इसके बाद अबू आजमी ने राजनीति की राह पकड़ ली। महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 2009 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार विभिन्न मामलों पर 9 केस दर्ज हैं। जिनमें, धोखाधड़ी, जबरन वसूली जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप भी लग चुका है।
आयशा टाकिया है इनकी बहू
फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की है। फरहान राजनीति के अलावा होटल और रेस्टारेंट बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। इनकी शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अबू आजमी की कुछ चुनिन्दा तस्वीरें...