पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Road Accident On Mumbai Ahmedabad Highway

सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुंबई-अहमदाबाद हाइवे घंटों रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। मुंबई से 100 किमी दूर मानौर में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक लग्जरी बस और टैंकर की बीच हुई टक्कर में 11 लोग घायल हुए हैं। बस पुणे से बड़ौदा जा रही थी। देर रात करीब 1.40 पर बस डीजल टैंकर से टकरा गई।

टक्कर के बाद टैंकर और बस में आग लग गई। आग लगने से सात लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शेष 11 लोग आपातकालीन दरवाजे से निकलने सफल रहे। टक्कर के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाइवे कई घंटे तक जाम रहा।