पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saamna Controversial Articles Rakhi Sawant Arvind Kejriwal

कभी राखी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया तो कभी सचिन पर भी उठाए सवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें 'येड़ा' बताया है। बता दें कि 'येड़ा' का मतलब पागल होता है। यह बात ठाकरे ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिए कही है। इस अखबार के संपादकीय में छपे एक लेख में अरविंद केजरीवाल की खूब आलोचना की गई है। अभी कुछ दिनों पहले गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अरविंद केजरीवाल को पागल कहा था, लेकिन अब शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्‍हें पागलों का सरदार बता दिया है।
उद्धव ने बतौर सीएम केजरीवाल की आलोचना करते हुए यहां तक कह डाला कि आइटम गर्ल राखी सांवत उनसे बेहतर प्रशासन संभाल सकती हैं। ठाकरे ने केजरीवाल के साथ-साथ कुमार विश्‍वास पर भी निशाना साधा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी सावंत ने भी खुद को केजरीवाल से बेहतर बता दिया और कहा कि वह उनसे बेहतर सरकार चला सकती हैं।
ठाकरे ने केजरीवाल के धरने की आलोचना करते हुए लिखा है कि जिस तरह केजरीवाल ने संसद के सामने 'तमाशा' किया है, उससे प्रत्येक राजनीतिक दल का सिर शर्म के मारे झुक गया है। ठाकरे ने लिखा है कि यदि यही आम आदमी पार्टी का कल्चर है तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वे अराजकता ही फैलाना चाहते हैं और इसके पीछे देश विरोधी तत्व हैं।
उद्धव ठाकरे ने संपादकीय में लिखा है कि देश में कुछ नए पागलों का उदय हुआ है और एक येड़ा (पागल) केजरीवाल इनका सरदार है। केजरीवाल के अलावा कुमार विश्वास की आलोचना करते हुए ठाकरे ने लिखा है कि 'आप' के सर्कस में कुमार विश्वास नाम का एक और जोकर है और उसे महिलाओं के अपमान वाली टिप्प‍णी के लिए माफी मांगनी पड़ी। केजरीवाल का पागलपन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा, लेकिन एक आइटम गर्ल जब तक चाहे तब तक नाचती रह सकती है।
यह पहला मामला नहीं है जब सामना में कोई विवादस्पद बयान छपा हो। इससे पहले भी कई बार यह मुखपत्र दिग्गजों के ऊपर निशाना साधने की वजह से सुर्खियों में छाया रहा है। हम आपको बताने जा रहे हैं सामना में छपे उन लेखों के बारे में, जिनकी वजह से यह मुखपत्र चर्चाओं में रहा।
आगे की स्लाइड्स में जानें सामना में छपे 5 विवादस्पद लेखों के बारे में -