पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Hit And Run Case Verdict Can Come On 10th June

सलमान खान 'हिट एंड रन' मामले में 10 जून को अदालत सुनाएगी फैसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. अभिनेता सलमान खान से संबंधित बहुचर्चित हिट एंड रन प्रकरण में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यू.बी. हेजाब 10 जून को फैसला सुनायेंगे। उन्होंने इस मामले में बुधवार को अभियोजन पक्ष और सलमान के वकील दोनों पक्षों की दलील पूरी होने के बाद यह तारीख फैसला सुनाने के लिए मुकर्रर की है।

अभिनेता सलमान खान ने 28 सितंबर 2002 की रात अपनी लैंड क्रूजर कार से बांद्रा इलाके में फुटपाथ पर सो रहे एक बेकरी के कुछ लोगों को कुचल दिया था। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार ज मी हुए थे। बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में सलमान के खिलाफ 'हिट एंड रन' मामले में शुरुआत में सिर्फ लापरवाही से कार चलाने का मामला चल रहा था।

जिसमें दोषी पाये जाने पर उन्हें 2 साल की सजा होती, किंतु 17 गवाहों से जिरह के बाद बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले को प्रथम दृष्टया 'गैर इरादतन हत्या' का पाया। जिसकी वजह से सुनवाई सत्र न्यायालय को स्थानांतरित कर दी। यदि अभिनेता सलमान खान 'गैर इरादतन हत्या' के मामले में दोषी ठहराये जाते हैं, तो उन्हें 10 वर्ष कैद की सजा होगी।