पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sanjay Dutt Poses Life Threat, Appeals Before Supreme Court

संजय ने जेल में ही समर्पण की अनुमति मांगी, बताया खुद की जान को खतरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. फिल्म अभिनेता संजय दत्त सीधे पुणे के यरवदा जेल में ही सरेंडर करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने टाडा कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई बुधवार को होगी। संजय ने कहा है कि कट्टरपंथियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने दो फिल्म निर्माताओं की याचिका खारिज करते हुए संजय को और मोहलत देने से मना कर दिया। फिल्म निर्माताओं ने मांग की थी कि संजय को फिल्में पूरी करने के लिए थोड़ा और वक्त दिया जाए। पिछले सप्ताह कोर्ट संजय की पुनरीक्षण याचिका भी खारिज कर चुकी है। दत्त को अवैध हथियार रखने के मामले में पांच साल सजा सुनाई गई है।

यह मामला १९९३ के मुंबई सीरियल ब्लास्ट से जुड़ा हुआ है। शीर्ष कोर्ट ने उन्हें 17 अप्रैल को चार सप्ताह का समय दिया था। यह अवधि 16 मई को समाप्त हो रही है। संजय दत्त को साढ़े तीन साल जेल में काटने है। वे इससे पहले डेढ़ साल की सजा मामले की सुनवाई के दौरान काट चुके हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे संजय दत्त ने कुबूला था अपना 'जुर्म'