पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. कांग्रेस सांसद संजय निरुपम का शनिवार को तीसरे दिन भी अनशन जारी रहा। उन्होंने धमकी दी है यदि मुंबई वासियों को सस्ती बिजली देने की उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे रिलायंस इनर्जी जी के मालिक अनिल अंबानी के घर के सामने आत्मदाह करेंगे। निरुपम कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई वासियों को सस्ती बिजली देने की मांग को लेकर 23 जनवरी सेकांदिवली (पश्चिम) स्थित रिलायंस इनर्जी के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को अनशन के तीसरे दिन भी जब रिलायंस इनर्जी की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सुबह 11 बजे उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को अनशन स्थल से ही संबोधित किया।
निरुपम ने उपभोक्ताओं से बिजल के बिल में वसूला जाने वाला स्थायी कर, नियामक परिसंपत्ति प्रभार और बिजली वितरण कर रद्द करने की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने मुंबई को बिजली आपूर्ति करने वाली रिलायंस, टाटा और बेस्ट कंपनियों का ऑडिट कराने की भी मांग की है। निरुपम ने चेतावनी दी है यदि जल्द से जल्द रिलायंस एनर्जी ने बिजली की दरों में कटौती करने की मांग नहीं मानी, तो वे अनिल अंबानी के घर के समक्ष आत्मदाह करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.