पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोंकण में बना पहला स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण केंद्र, जनवरी से शुरू होगा प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. देश का पहला स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण केंद्र सिंधुदुर्ग जिले के तारकरली मेें बनकर तैयार हो गया हैै। फिलहाल यह उद्घाटन की राह देख रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह में इसे खोले जाने की योजना है। तारकरली स्थित एमटीडीसी रिसोर्ट से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर बनाए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस स्कूबा प्रशिक्षण केंद्र में आवास सहित सभी तरह की सुविधाएं हैं।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के उप प्रबंधक सतीश सोनी ने भास्कर को बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए ऑस्ट्रेलिया की संस्था पीएडीए (पाडी) के साथ एमटीडीसी ने करार किया है। पाडी से उपकरणों सहित तकनीकी सहयोग मिलेगा।
21 फिट गहरा स्वीमिंग पुल
प्रशिक्षण केंद्र की इमारत में 21 फिट गहरा स्वीमिंग पुल बनाया गया है। तीन मंजिला इमारत की छत पर बनाए गए इस स्वीमिंग पुल का तल जमीन तक है। स्कूबा डाइविंग के प्रशिक्षार्थियों को पहले इस स्वीमिंग पुल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें निकट स्थित समुद्र में उतारा जाएगा। जर्मनी सरकार व केंद्रीय वनविभाग ने कराई बुकिंग : सोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शुरू होने से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। फिलहाल जर्मनी सरकार व केंद्रीय वनविभाग की तरफ से यह बुकिंग कराई गई हैै। अभी आम लोगों के लिए इसकी बुकिंग शुरू नहीं की गई है।

प्रशिक्षण में ये शामिल
प्रशिक्षण केंद्र में 8 प्रकार के कोर्स होंगे। 4 से 15 दिनों के प्रशिक्षण के लिए शुल्क निर्धारित किया गया हैै। इसमें लाइफ गार्ड, ओपन स्कूबा डाइविंग, एडवेंचर डाइविंग, डिस्कवर डाइविंग व रेस्क्यू डाइविंग शामिल हैं।
फायर ब्रिगेड को भी प्रशिक्षित करने की योजना
सोनी ने बताया कि भविष्य में यहां पर फायर ब्रिगेड के जवानों को भी प्रशिक्षित करने की योजना है। अभी पानी में राहत व बचाव कार्य के लिए नेवी के जवानों की सेवाएं लेनी पड़ती है।
मिलेगा रोजगार : उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । साथ ही यहां से प्रशिक्षण प्राप्त लोग रोजगार भी हासिल कर सकेंगे।
ऑनलाइन बुकिंग : इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए एमटीडीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। इसके लिए संस्थान की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। दरअसल यह प्रमाण पत्र ऑस्ट्रेलिया की संस्था पाडी की तरफ से जारी किया जाएगा।