पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. देश के शेयर बाजारों में सोमवार को दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। बीएसई सेंसेक्स 430.65 अंक गिरकर 19691.67 पर बंद हुआ।
यह इसकी 14 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है, जिसने शेयर बाजार में निवेशकों की संपत्ति का मूल्य एक लाख करोड़ रुपए कम कर दिया और बीएसई का मार्केट कैप घटकर 67.03 लाख करोड़ रुपए हो गया। इससे पहले सेंसेक्स में इतनी ज्यादा गिरावट 17 फरवरी, 2012 को देखने को मिली थी तब सेंसेक्स 478 लुढ़क गया था। एनएसई निफ्टी में 126.80 अंक की गिरावट रही और यह 6000 के स्तर से नीचे आकर 5980.45 पर बंद हुआ।
क्या रहे कारण :
1.पिछले चार हफ्ते से बाजार में लगातार खरीदारी का दौर जारी था। इससे कई अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। निवेशक महंगे भाव पर खरीदारी करने के मूड में नहीं थे। ऐसे में उन्होंने मुनाफा वसूली की।
2. बाजार ने खुदरा महंगाई दर अप्रैल में घटकर 9.39 फीसदी आ जाने को नजरअंदाज किया। लेकिन व्यापार घाटे के आंकड़े कमजोर आने से बाजार की चिंताएं बढ़ गई। अप्रैल में व्यापार घाटा बढ़कर 17.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
3. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। एशियाई शेयर बाजार में गिरावट के रुझान के साथ मिलेजुले बंद हुए। वहीं, यूरोप के बाजार में कमजोर खुले।
सोना 180 रुपए सस्ता, 27520 रुपए प्रति दस ग्राम रही कीमत
नई दिल्ली. स्थानीय बाजार में सोना 180 रुपए सस्ता होकर 27520 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। वहीं, जेवराती सोने 25227 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। ज्वेलरों ने मंगलवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर सोने की बिक्री 40 फीसदी तक अधिक होने की संभावना व्यक्त की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.