पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. देश के शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को तीन महीने में पहली बार २० हजार का स्तर छू गया। लेकिन अंत में यह नीचे आकर १०१.२३ अंक की बढ़त के साथ १९,९९०.१८ पर बंद हुआ। बाजार में बढ़त विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार खरीदी निकलने और कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे आने की वजह से दर्ज हो रही है। बीते तीन सत्र में यह ४१० अंक से ज्यादा की बढ़त पा चुका है। इससे पहले सेंसेक्स ने इस साल ३१ जनवरी को २० हजार का स्तर छुआ था। लेकिन इससे ऊपर बंद नहीं हो पाया था। विदेशी निवेशक इस साल भारतीय बाजार में अब तक १२ अरब डॉलर (करीब ६४,९४७ करोड़ रुपए) लगा चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.