पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shiv Sena Looking To Take Off Mahalakshmi Race Course

ठाकरे के स्मारक के लिए शिवसेना को चाहिए महालक्ष्मी रेसकोर्स की जमीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. शिवसेना प्रमुख स्व. बाल ठाकरे के स्मारक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। अब शिवसेना दक्षिण मुंबई स्थित महालक्ष्मी रेसकोर्स की साढ़े आठ लाख वर्ग मीटर जमीन पर ठाकरे का स्मारक बनाना चाहती है। इसकी पहल मुंबई के महापौर सुनील प्रभु ने खुद की है।


दरअसल ३१ मई को रेसकोर्स की जमीन की लीज खत्म हो रही है। प्रभु का कहना है कि रेसकोर्स की साढ़े आठ लाख वर्ग मीटर जमीन का गरीबों के लिए इस्तेमाल नहीं हो रहा है। लिहाजा इसकी लीज न बढ़ाते हुए वहां एक बगीचे का निर्माण करके उसमें ठाकरे का स्मारक बनाया जाए।

ध्यान रहे कि महालक्ष्मी रेसकोर्स की यह जमीन मुंबई के बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर होने की वजह से ठाकरे के स्मारक के निर्माण का मुद्दा फिर से तूल पकड़ सकता है।