पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shiv Sena Youth Wing Yuva Sena President Aditya Thakre

PIX: इनसे मिलिए, शिव सेना को इस नेता के गीतों का निकल चुका है एल्बम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( शिव सेना की युवा इकाई युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे )
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। शिवसेना और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात चल रही है। लेकिन इस राजनीतिक घमासान के बीच आज हम शिव सेना के उस युवा नेता की बात करने जा रहे हैं। जो राजनीति के अलावा कविताएं और गीत लिखने का भी शौक रखते हैं। ये हैं शिवसेना के सुप्रीमो स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे के पोते और वर्तमान अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे।

गीत और कविताएं लिखते हैं आदित्य
राजनीति को समाज सेवा मानने वाले आदित्य को कविताएं लिखने का शौक है। आदित्य फुर्सत के समय में अपने मोबाइल पर नई कविताएं लिखते रहते हैं। शिव सेना की इकाई युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को गीत लिखने का भी शौक है। आदित्य की कविताओं की एक किताब "my thoughts in white and black” 2007 में प्रकाशित हो चुकी है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम "उम्मीद" भी लांच हो चुका है. इन गीतों को कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है।
फोटोग्राफी के भी शौक़ीन हैं आदित्य
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को जहां वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी पसंद है. वहीँ आदित्य को कुछ अलग हटकर फोटो खींचने का शौक है. हो सकता है गीतकार और कवि के रूप में पहचान बना चुके आदित्य जल्द ही अपनी खिंची हुई फोटो की भी एक अल्बम निकाल दें.
आदित्य का बॉलीवुड कनेक्शन
आदित्य ठाकरे के बॉलीवुड में भी कई दोस्त है। मुंबई में होने वाले कई इवेंट्स में आदित्य मौजूद रहते हैं। पिछले दिनों ही आदित्य को एक्टर डीनो मारियो के फिटनेस क्लब के उद्घाटन में हृतिक रोशन के साथ देखा गया था। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख भी इनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए आदित्य ठाकरे की चुनिन्दा तस्वीरें...