पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shivsena And NCP Got On Five Thousand Votes In Delhi Elections

शिवसेना के 18 उम्मीदवाराें को मिले 5316 वाेट, राकांपा को केवल 1200 मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/ मुंबई. दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की शानदार जीत पर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे भले ही मंत्रमुग्ध हों, पर राजधानी में उनकी अपनी पार्टी का प्रदर्शन उन्हें आईना दिखा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिवसेना के सभी 18 उम्मीदवारों को मिले वोट मिला दें, तब कहीं उसे प्राप्त वाेटांे का आंकड़ा 5000 के पार पहुंच रहा है। पार्टी के खाते में कुल 5316 मत आए हैं। शिवसेना से भी बुरा हाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का है, जिसके सभी आठ उम्मीदवारों को महज 1,200 वोट जुगाड़ करने में ही हांफ छूट गई है।
महज 3 ने पार किया 500 का आंकड़ा
राजधानी की जनकपुरी सीट पर शिवसेना को 49 वोट मिले तो करोलबाग सीट पर सिर्फ 48 वोट। दिल्ली मे शिवसेना की हैसियत का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इसके महज तीन उम्मीदवार ही 500 वोट का आंकड़ा पार कर पाए हैं।
राकांपा का सर्वाधिक स्कोर-291 वोट राकांपा ने चुनावी समर में कुल आठ उम्मीदवार उतारे थे। राकांपा के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 291 वोट मोहम्मद नईम ने पाए हैं। अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ खड़े राकांपा के रवि कुमार का दावा है कि वे छठे नंबर पर हैं। यह अलग बात है कि उन्हें महज सौ वोट ही मयस्सर हुए हैं।
शिवसेना के टॉपर उम्मीदवार ने लिए 1700 वोट
भाजपा को सबक सिखाने की गरज से शिवसेना ने दिल्ली की कुल 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। ऐसा नहीं कि पार्टी ने इन उम्मीदवारों को भगवान भरोसे छोड़ दिया था। पार्टी के तीन सांसदों चंद्रकांत खैरे, अनिल देसाई और राहुल शेवााले ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार भी किया, परंतु सभी 18 उम्मीदवारों को मिलाकर सिर्फ 5,316 वोट ही मिल पाए। राजौरी गार्डन सीट पर शिवसेना उम्मीदवार गुरूबख्श सिंह को 1706 वोट मिले है, जो पार्टी उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा है।