पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमून मर्डर मामले में ब्रिटिश कारोबारी श्रीयन देवानी को बरी कर दिया

हनीमून के दौरान इस महिला का हुआ था मर्डर, मुंबई में हुई थी आलिशान शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अन्नी देवानी जिनकी केपटाउन में हत्या कर दी गई थी)
केपटाउन/मुंबई. दक्षिण अफ्रीका की एक कोर्ट ने सोमवार को चर्चित हनीमून मर्डर मामले में ब्रिटिश कारोबारी श्रीयन देवानी को बरी कर दिया। श्रीयन पर चार साल पहले केपटाउन में हनीमून के दौरान भाड़े के हत्यारे से अपनी पत्नी अन्नी देवानी की हत्या कराने का आरोप था। जज के फैसले के बाद अन्नी का परिवार बुरी तरह से टूट गया है। अन्नी की बहन एमी डेनबॉर्ग के मुताबिक, उन्हें न्याय नहीं मिला। गौरतलब है कि देवानी पर हनीमून के दौरान 28 साल की अपनी पत्नी अन्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अन्नी को नवंबर 2010 में दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में गोली मार दी गई थी।
मुंबई में हुई थी शादी
अन्नी और श्रीयन देवानी मुंबई में 29 अक्टूबर 2010 को विवाह बंधन में बंधे थे। पवई रिसोर्ट में उनकी शाही शादी हुई थी। जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद दोनों ही हनीमून के लिए दोनों केपटाउन गए थे।
खूनी हनीमून की ये थी दास्तां
अन्नी देवानी और श्रीयन देवानी की शादी हुए दो सप्ताह हुए थे जब हनीमून के दौरान 13 नवंबर को केपटाउन के पास टैक्सी से सफ़र करते समय अपहरण कर लिया गया। अगले दिन एक लावारिस पड़ी टैक्सी में उनका शव बरामद किया गया। उनकी घड़ी, आभूषण, बैग और मोबाइल फ़ोन चोरी कर लिए गए थे। पत्नी की हत्या के बाद श्रीयन देवानी ने बताया कि एक रात केपटाउन के सीमावर्ती इलाक़े में खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी शहर लौटने के लिए एक टैक्सी में बैठे जब उनकी पत्नी ने कहा कि वे ‘असल दक्षिण अफ्रीका’ देखना चाहती हैं।
तीन लोगों को पहले ही हो चुकी है सजा
इसके बाद टैक्सी ड्राइवर मुख्य सड़क छोड़कर कहीं और जाने लगा। पति ने बताया कि इसके दो मील बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने टैक्सी का अपहरण कर लिया और बाद में उनकी पत्नी को गोली मार दी। इस हत्या के संबंध में तीन लोगों को पहले ही सजा हो चुकी है। इस मामले में दक्षिण अफ़्रीकी नागरिक को उम्रक़ैद, एक टैक्सी ड्राइवर को 18 वर्ष और उसके सहयोगी को 25 वर्ष की सज़ा दी गई है।
क्या था मामला
देवानी दंपती साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हनीमून मनाने गए थे तभी पत्नी अन्नी (28) हत्या कर दी गई थी। देवानी के पति श्रीयन पर आरोप लगा कि उसने टैक्सी ड्राइवर से मिल कर अन्नी का अपहरण कराया और उसकी हत्या करवा दी। पिस्टोरियस के बाद यह दूसरा सबसे हाई प्रोफाइल मामला था।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्नी और श्रीयन की मुंबई में हुई शादी की PHOTOS....