पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस मंदिर का है इतना मान कि बड़े से बड़ा सितारा भी झुकाता है यहां सिर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। हिंदू धर्म में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता श्री गणेश भक्तों के दुख हरने के लिए जाने जाते हैं। इनका एक ऐसा मंदिर भी है, जिससे कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। हम बात कर रहे हैं मुंबईॉ में स्थित प्राचीन मंदिर 'सिद्धिविनायक' की। माना जाता है कि इस मंदिर में मांगी जाने वाली मन्नत हमेशा पूरी होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह मंदिर काफी खास माना जाता है। इस मंदिर को जिस महिला ने बनवाया था, उनकी कोई औलाद नहीं थी। उन्होंने इस उद्देश्य से यह मंदिर बनवाया था कि यहां पर मन्नत मांगने वाली महिला कभी बेऔलाद नहीं रहेगी। इसके अलावा, यह मंदिर सभी भक्तों की मन्नतों की पूर्ति के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आम लोगों के साथ मशहूर और नामचीन हस्तियों का भी तांता लगा रहता है।
dainikbhaskar.com 'धर्म-यात्रा सीरीज' में हम आपको बता रहे हैं महाराष्ट्र में स्थित कुछ ऐसे धर्म स्थलों के बारे में, जो राज्य का गौरव बढ़ाती हैं। इन धार्मिक स्थानों का इतिहास काफी समृद्ध है।
आगे की स्लाइड्स में जानें 'सिद्धिविनायक' के बारे में खास बातें -