पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Station Poice Fir Molestation Mumbai Maharastra

चलती ट्रेन में युवक ने महिला के साथ किया कुछ ऐसा वो चीखने चिल्लाने!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में शनिवार की सुबह 5.30 बजे एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा शोर-शराबा किये जाने पर अभियुक्त ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का भी प्रयत्न किया। मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला पेशे से नर्स है।

उसने सुबह माटुंगा जाने के लिए चर्चगेट से बोरीवली जाने वाली ट्रेन पकड़ी थी। इसी दौरान महालक्ष्मी स्टेशन पर महिला डिब्बे में देवेंद्र हणुमंत कडप (27) नामक व्यक्ति नशे की हालत में चढ़ा।आरोप है कि उसने डिब्बे में नर्स को अकेला पाकर छेड़छाड़ करना शुरू किया। इस पर महिला ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया।

आगे की स्लाइडस में देखें पूरा मामला...