पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. मुंबई में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस की परेड मरीन ड्राइव पर हो रही है। लिहाजा पुलिस महकमा सुरक्षा को लेकर इस बार कुछ ज्यादा ही सतर्क है। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए ऑपरेशन कवच के जरिए चप्पे-चप्पे की छानबीन की गई। परेड से पहले एक बार और मरीन ड्राइव इलाके की छानबीन की जाएगी। सुरक्षा के लिए दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के 300 जवानों को भी तैनात किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.