पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ten Controversial Statements Of Raj Thackeray

टोल टैक्स मांगे तो पीटो, पढ़ें राज ठाकरे के 10 सबसे विवादास्पद बयान!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। अपने विवादास्पद बयानों से मीडिया की सुर्खियां बनने वाले राज ठाकरे ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। इस बार राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को निशाना नहीं बनाया है, बल्कि सरकार को सीधे-सीधे चुनौती दी है। राज ठाकरे ने अपने समर्थकों को खुलेआम कहा है कि उनका कोई भी समर्थक टोल टैक्स नहीं भरे। अगर कोई टैक्स मांगता है तो अपने स्टाइल में जवाब दो, उसी वक्त उसकी जमकर पिटाई करो। ये भड़काऊ बयान राज ठाकरे ने नवी मुंबई में अपनी पार्टी के एक कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर दिया।
ऐसा पहली बार नहीं है जब राज ठाकरे ने कोई विवादास्पद बयान दिया है। इससे पहले भी कई बार राज ठाकरे उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ बयान देते रहे हैं। राज ठाकरे ने कभी बिहारियों को बलात्कारी कहा तो कभी चरमपंथी करार दिया। इसका व्यापक विरोध भी हुआ, लेकिन राज ठाकरे पर कोई असर नहीं पड़ा और वे लगातार इस तरह के बयान देते रहते हैं।
इस पैकेज के जरिए हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि अब तक राज ठाकरे ने कब-कब और किन मामलों पर विवादास्पद बयान दिए हैं, आगे की स्लाइड्स में पढ़ें 'वोट में देंगे पेशाब, बलात्कारी हैं बिहारी' जैसे राज ठाकरे के 10 विवादित बयान...