पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार से शिवसेना खुश है क्योंकि कर्ई वर्षों से कर्नाटक सरकार सीमावर्ती इलाकों के मराठी भाषियों को प्रताडि़त कर रही थी। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक चुनाव नतीजों पर यह बात कही। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के दो प्रत्याशियों की जीत पर भी शुशी जाहिर की। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी भाजपा के विरोध में नहीं है।
भाजपा की हार पर खुशी व्यक्त करने वाले उद्धव ने सफाई दी है कि उनकी पार्टी शिवसेना अब भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का घटक है और भविष्य में भी रहेगी। अकेले कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम को ध्यान में रखकर भविष्य में होने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत नहीं होगी। उद्धव ने अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा की विजय की संभावना जताई है। साथ ही कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से वे दुखी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.