आज शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का जन्मदिन है लेकिन उन्होंने अपने दिवंगत पिता के प्रति श्रद्धा जताते हुए मुखपत्र 'सामना' में जारी एक निजी बयान में कहा है कि इस साल मैं किसी भी रूप में अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा, शिव सैनिक कृपया इसका ख्याल रखें।
उद्धव ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता अभी तक नवंबर महीने में हुए बाल ठाकरे के निधन की घटना से उबर नहीं पाए हैं। उनके मुताबकि, जन्मदिन न मनाने की एक और वजह पिछले महीने उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हजारों लोगों की हुई मौत और कई स्थलों का नष्ट होना भी है। उद्धव ने कहा कि इन हालातों में मैं जन्मदिन कैसे मना सकता हूं?
शिवसेना अध्यक्ष के जन्मदिन पर देखिए ठाकरे परिवार की कुछ खास तस्वीरें