पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Police Officer Fall During Parade In Maharashtra

सीएम फडनवीस के सामने बेहोश हुई महिला ऑफिसर, ऐसे गिरी मैदान में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नासिक. नासिक में महाराष्ट्र पुलिस प्रबोधिनी का 111वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने 543 पुलिस उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के पहले नए उपनिरीक्षकों ने परेड कर मुख्यमंत्री को सलामी दी। परेड में एक नव नियुक्त महिला उपनिरीक्षक बेहोश हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस को प्रबल बनाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही, पुलिस विभाग के लिए ई-प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे साइबर क्राइम पर लगाम कसने और अन्य रिकॉर्ड्स रखने में सहयता मिलेगी।
शिक्षक बना पुलिस वाला
निफाड तहसील में कभी जिला परिषद के शिक्षक रहे यशवंत विश्वनाथ बोरसे को सर्वोत्कृष्ट पुलिस उपनिरीक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है। घर की आर्थिक परिस्थिति ठीक न होने के बावजूद यशवंत ने अपनी शिक्षा पूरी की और जिला परिषद के शिक्षक बने। पर मन में पुलिस अफसर बनने का ख्वाब था जो पूरी भी हुई।
आगे की स्लाइड्स में देखें समारोह की 2 PHOTOS...