गोंदिया. एसीबी ने शुक्रवार को चार हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी कोे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मुलगांव घाट्टेमनी स्थित कृषिभूमि के सरकारी रिकार्ड में से शिकायतकर्ता की बड़ी मां का नाम हटाकर नया सातबारा देने का आदेश आमगांव के तहसीलदार ने दिया था।
शिकायतकर्ता ने घाट्टेमनी में कार्यरत पटवारी मीनाक्षी अलोने से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। पटवारी अलोने ने इस काम के बदले चार हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गोंदिया एसीबी में कर दी। जिसके बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।12 दिसंबर की दोपहर जाल बिछाकर पंचों के समक्ष दोपहर पटवारी अलोने को रंगेहाथ धर दबोचा।