पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Chess Champion Dev Shah From Mumbai

मिलिए जूनियर विश्वनाथ आनंद से, इनकी मां हैं डेंटिस्ट, पिता हैं मैनेजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(7 साल के देव शाह अपने परिवार के साथ- फाइल फोटो)
मुंबई. शहर के नेपियन सी रोड पर रहने वाला 7 वर्षीय चेस प्लेयर देव शाह ब्राज़ील के जुईज डी फेरा में आयोजित विश्व स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-7 वर्ग का खिताब जीतकर दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी बन चुका है। विश्व शतरंज फेडरेशन ने उसे कैंडिडेट मास्टर्स का अवॉर्ड भी दिया है।
देव दूसरी कक्षा में है। उसकी 11 वर्षीय बहन जाह्नवी पांचवीं क्लास में है। दोनों धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं। उसके पिता राहुल शाह सिंगापुर-बेस्ड फाइनेंस कंपनी फिलिप्स कैपिटल में वेल्थ मैनेजर हैं और मां रूपाली डेंटिस्ट हैं। देव को जूनियर विश्वनाथ आनंद भी कहा जाता है।
5 वर्ष में
अंडर-7 वर्ग में स्टेट में तीसरे स्थान पर रहा।
नई दिल्ली में आयोजित एशियन चेस चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीते।
6 वर्ष में
1465 पॉइंट जीतकर भारत में सबसे छोटी उम्र का अंतरराष्ट्रीय रेटेड चेस चैम्पियन बना। विश्व में दूसरे स्थान पर रहा।
7 वर्ष में
स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट।
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में अंडर-10 वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
कोलकाता में आयोजित चेस नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल।
नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल चेस चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल।
ब्राज़ील में आयोजित वर्ल्ड स्कूल चेस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
आगे की स्लाइड्स में देखें देव की कुछ चुनिंदा फोटोज