पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईपीएल में सट्टा लगाते हुए तीन स्थानों से डॉक्टर सहित 11 धराए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्धा. वर्धा शहर पुलिस ने तीन स्थानों पर छापे मारकर आईपीएल छठे सत्र के २०-२० क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बुकी और एक चिकित्सक फरार बताए जाते हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट कानून की धारा के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं।

महादेवपुरा, गोंडप्लॉट और आरती चौक परिसर में आईपीएल २०-२० क्रिकेट पर बड़े पैमाने पर सट्टा चलने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर वर्धा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी विक्रम साली के नेतृत्व में तीन स्थानों पर पुलिस दल ने छापा मारकर क्रिकेट सट्टा लगाते हुए सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा।

महादेवपुरा निवासी स्वप्निल सुनील ढोक (२२) के घर पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर बुकी स्वप्निल ढोक, महादेवपुरा निवासी इमरान नईम शेख, सावंगी मेघे निवासी आकाश सुभाष नाईक, चिकित्सक आयुष कमल कोठारी (२९) को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से फैजल खान फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से ४ हजार के सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल, २ हजार का मोबाइल, १० हजार रु. की टीवी, नकदी १३०० सहित सहित १७ हजार ३८० रुपए का माल जब्त किया।

दूसरे मामले में पुलिस ने देर रात गोंडप्लॉट निवासी शाबान कुदीर शेख (१८) के घर छापा मारकर शाबान शेख तथा मुकेशचिचवड़े (४४) को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से जाकिर मोहम्मद फरार हो गया। पुलिस ने ७ हजार रु. की टीवी, ७ हजार रु. के दो मोबाइल, ३ हजार रु. का कुलर, २ हजार रु. का स्टैन्ड और नकद १२५० सहित २१ हजार २५० रुपए का माल जब्त किया।

तीसरा छापा रात करीब ११ बजे आरती चौक पर एक पानठेले पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते समय छापा मारा गया। पुलिस ने एजाज अहमद अब्दुल के पानठेले पर छापा मारकर क्षीतिज राजेश अग्रवाल तथा एजाज अब्दुल को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने ३ हजार रु. की एलसीडी सहित २५ हजार ७३० रुपए का माल जब्त किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वर्धा शहर थाना में धारा ४, ५, मुंबई जुआ कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां जमानत पर रिहा कर दिया गया।