पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंजनगांव में सड़क हादसा: 5 लोगों की मौत, 12 घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंजनगांव सुर्जी. अंजनगांव-अकोट रोड पर हसनापुर फाटक के पास रविवार शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में ५ लोगों की मौत हो गई जबकि १२ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अमरावती जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बारातियों को लेकर टाटा-407 क्रमांक एमएच 12 एवी 194 सिरजगांव से बुलढाणा जिले के सोनाला गांव जा रही थी। इसी दौरान अकोट से अंजनगांव आ रही कालीपीली टैक्सी क्रमांक एमएच 30-9474 से उसकी भिडंत हो गई।

घायलों के नाम सागर आगलावे (18), नारायण नेवारे (25), चेतन गजभिये, अरुण शेंद्रे (30), विशाल नेवारे (18), विश्वजीत राऊत (8), विक्की वाघाडे (19), रमेश राऊत (55), सुखदेव राऊत (66) सभी सोनाला निवासी, नामदेव ताडे, (65) सुर्जी, एकनाथ भिमटे (40), गीतापुर गब्बर अ. हक (12)